फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान को जमानत, सीधे पहुंचे बिग बॉस

Tue, 17 Dec 2013 04:30 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरमान कोहली को जमानत मिल गई है। उन पर सोफिया हयात ने यौन हमले का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बिग बॉस के एक प्रतियोगी अरमान कोहली को जमानत मिल गई है। उन पर यौन हमले और मारपीट का आरोप था।

बिग बॉस-7 के घर में हो रहे बवाल ने सोमवार रात को एक नया रूप ले लिया था। मुंबई के लोनावला पुलिस ने बिग बॉस के घर से अभिनेता अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया था।

कोहली के खिलाफ कार्यक्रम में प्रतियोगी रही मॉडल सोफिया हयात ने मारपीट और बदसलूकी की शिकायत सांता क्रूज पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।

लोनावला पुलिस ने बिग बॉस के घर जाकर अरमान से पूछताछ की और बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना 4 दिसंबर की है। इस घटना का कुछ हिस्सा शो में भी दिखाया गया था। बिग बॉस का स्टूडियो लोनावला में है, इसलिए इस मामले को सांता क्रूज से

यहां स्थानांतरित कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें