फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद रेप और हत्या मामले में दीपिका से पूछा सवाल, अभिनेत्री का ये था रिएक्शन

Mon, 02 Dec 2019 10:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को दहला दिया है। 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या की घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर, सलमान खान, अक्षय कुमार, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा समेत कईयों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। एक ओर जहां ये सितारे काफी मुखर होकर अपनी राय रख रहे हैं वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण से जब इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साधे रखी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ थीं। यहां उन्होंने कार्तिक की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के एक गाने 'धीमे धीमे' का हुक स्टेप किया। सोशल मीडिया पर इन दिनों 'धीमे धीमे चैलेंज' चल रहा है। कार्तिक ने दीपिका से इस गाने के स्टेप करने के लिए कहा। दीपिका भी पीछे नहीं रहीं और वो बिल्कुल कदम से कदम मिलाते हुए डांस करने लगीं। दोनों जब डांस कर रहे थे तब एयरपोर्ट पर मौजूद उनके फैंस वीडियो बनाने लगे।

4 of 5
कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

डांस के बाद जब दीपिका एयरपोर्ट से निकलने लगीं तो उनसे एक पत्रकार ने हैदराबाद रेप और हत्या मामले पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। पहले तो दीपिका उस पत्रकार की ओर देखती हैं लेकिन सवाल के बाद वो देखकर भी अनदेखा कर आगे बढ़ जाती हैं। दीपिका का ये रिएक्शन देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बता दें कि 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी महिला को सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी ने मुंह और नाक दबाकर पीड़िता की जान ले ली और पेट्रोल डालकर उसका शव जला दिया। मामला सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा है।

बिग बॉस 13: शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए अरहान खान की वापसी, यूजर्स ने जताई नाराजगी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें