बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इस स्टार कपल ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा कार्ड की तस्वीर शेयर करके दी है। कार्ड के मुताबिक, दीपिका और रणवीर 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
दोनों सितारों के परिवार वाले भी शादी की तैयारी जोरों से कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने बेटी की शादी और होने वाले दामाद को लेकर बड़ी बात कही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'पहले दीपिका को लेकर जिस तरह की अफवाहें सुनने को मिलती थी। उस समय जानकर बहुत परेशान होता था।
लेकिन कुछ समय बाद में इस तरह का माहौल बन गया कि ऐसे अफवाहों को सुनने की मुझे और मेरे परिवार वालों का आदत पड़ा गई।' इसके अलावा प्रकाश पादुकोण ने बेटी की शादी पर खुशी भी जारी की। साथ ही यह भी कहा- 'जब लोग मुझे मेरे नाम से नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के नाम से जानते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। उस में मैं खुद पर गर्व महसूस करता हूं।'