फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वान टैलेंट एजेंसी की पूर्व कर्मचारी करिश्मा प्रकाश को NCB ने भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Sun, 08 Nov 2020 09:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर को एनसीबी ने भेजा समन।
  • मंगलवार को होगी करिश्मा प्रकाश से पूछताछ।
विज्ञापन
करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI, Twitter- @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में खुली ड्रग रैकेट की पोल पर NCB लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार एनसीबी को नाडियाडवाला के घर से ड्र्रग्स बरामद हुई है। इसके बाद एनसीबी ने नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


अब खबर है कि ड्रग्स मामले में ही एनसीबी ने क्वान टैलेंट एजेंसी की पूर्व कर्मचारी करिश्मा प्रकाश को भी समन भेजा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने मंगलवार 10 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
 

बता दें कि इससे पहले करिश्मा को गुरुवार को भी एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी के दौरान 1.7 ग्राम ड्रग्स सीज भी किया गया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें समन भेजा था। जांच एजेंसी ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश कई दिनों तक गायब रहीं। उन्होंने समन का कोई जवाब नहीं दिया था। उन्होंने पूछताछ से पहले अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों के घर पर NCB ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें से निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर से NCB ने कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। जिसके बाद मामले में फिरोज की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कराया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें