फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pu La Deshpande Google Doodle: पीएल देशपांडे की 101वीं जयंती, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

Sun, 08 Nov 2020 12:34 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएल देशपांडे - फोटो : गूगल
विज्ञापन
Purushottam Laxman Deshpande Birth Anniversary: गूगल ने डूडल बनाकर मराठी भाषा के जाने माने लेखक पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे को याद किया है। उन्हें पीएल देशपांडे के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म आठ नवंबर 1919 को मुंबई में हुआ था। लेखक होने के साथ साथ वे अभिनेता, पटकथा लेखक, संगीतकार, निर्देशक और वक्ता थे।
विज्ञापन

 
पीएल देशपांडे ने मराठी की कई फिल्मों कुबेर, भाग्यरेषा और वंदेमातरम में अभिनय किया। पीएल देशपांडे अपना नाम एक खास अंदाज में लिखते थे। वह अपने नाम के शुरुआती दो अक्षर ‘पु ल’ देशपांडे लिखते थे। गूगल ने अपने डूडल में भी ‘पु ल’ लिखा है।
 
पीएल देशपांडे का साहित्य अंग्रेजी और कन्नड़ समेत अन्य भाषाओं में मौजूद है। उन्होंने मराठी फिल्मों में अभिनय के अलावा फिल्मों की पटकथा और संवाद भी लिखे।  
विज्ञापन

 
पीएल देशपांडे ने कुछ सालों तक कॉलेज में बतौर प्रोफेसर पढ़ाने का काम किया। उसी दौरान दूरदर्शन की शुरुआत हुई तो उन्होंने वहां भी काम किया। दूरदर्शन में वह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का साक्षात्कार लिया था। उन्होंने फ्रांस और पश्चिमी जर्मनी में भी काम किया जहां उन्होंने कई ट्रैवल डॉक्यूमेंट्रीज बनाई।
 
सिनेमा और साहित्य में उनके योगदान को देखते हुए पद्मश्री, पद्मभूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड और कालिदास सम्मान से नवाजा गया।

पीएल देशपांडे का परिवार पहले मुंबई के ग्रांट रोड पर रहता था। बाद में वह सारस्वत बाग कॉलोनी में रहने लगे थे। उन्होंने यहां जिंदगी के शुरुआती आठ साल गुजारे। इसके बाद पीएल देशपांडे अपने परिवार के साथ विले पार्ले में जाकर रहने लगे थे। उनकी पहली पत्नी का निधन बहुत जल्दी हो गया था। 1946 में उन्होंने सुनीता ठाकुर से शादी की, जो कि खुद भी मराठी रंगमंच से जुड़ी थीं।   
विज्ञापन


12 जून 2000 को पीएल देशपांडे का पुणे में निधन हो गया। उस वक्त उनकी उम्र 80 साल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें