पिछले साल 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ये जवानी है दीवानी' और 'रेस 2' जैसी तीन हिट फिल्में देकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चहेती बन गई हैं। दीपिका ने कहा कि वह खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि वह हमेशा मांग में नहीं रहेंगी।
दीपिका से जब पूछा गया कि क्या उन्हें स्टारडम खोने का डर है, तो उनका जवाब था, "नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे पता है कि मेरा स्टारडम पूरी जिंदगी के लिए नहीं है। यह यथार्थ में असंभव है और यदि किसी को ऐसा लगता है, तो वह भ्रम में जी रहा है।"