‘कॉकटेल’ में दीपिका ने किया था वेरोनिका का किरदार
वेरोनिका दीपिका के सबसे चर्चित किरदारों में से एक है। 2012 में आई ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका अपनी सबसे अच्छी दोस्त मीरा (डायना पेंटी) और उसके लवर गौतम (सैफ अली खान) के साथ लव ट्रायंगल में फंस जाती है।
हालांकि, अभी तक दीपिका के फिल्म में कैमियो करने की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस चर्चा ने 'कॉकटेल 2' को लेकर नई हलचल मचा दी है, जो पहले से ही अपनी कास्ट, संगीत और माहौल के लिए ध्यान आकर्षित कर रही है।
19 जून को रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2012 की ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग होने की बात कही जा रही है। फिल्म में रोमांस, प्यार और रिश्तों को एक अलग तरह से दिखाया जाएगा। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है, जिसे पसंद भी किया जा रहा है। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।