रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एनसीबी को जया साहा की मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी है जिसमें ड्रग्स के खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चैट में 'D' मतलब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। इनके चैट्स से खुलासा हुआ कि दीपिका पादुकोण करिश्मा प्रकाश से उन्नत किस्म की ड्रग्स 'हैश' की डिमांड कर रही हैं।
ड्रग्स मामले में एनसीबी ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा, अब्दुल बासित के नाम शामिल है। इनसे पूछताछ के बाद करीब 50 से ज्यादा बॉलीवुड, टीवी और फैशन की दुनिया से जुड़े लोग एनसीबी की रडार पर हैं। ड्रग पैडलर करमजीत ने पूछताछ में एनसीबी को कई बड़े क्लू मिले हैं।
बता दें अभी तक सिर्फ फीमेल एक्टर्स के नाम सामने आए थे। अब मेल एक्टर्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इन एक्टर्स की संख्या चारबताई जा रही है। इनके नाम जया साहा ने पूछताछ में बताए हैं।