दीपिका पादुकोन ने इन दिनों बॉलीवुड हर अभिनेत्री को पीछे कर दिया है। जानिए क्या है पूरा किस्सा।
इस समय दीपिका पादुकोण का सितारा बॉलीवुड में जगमगा रहा है। हालांकि दीपिका को चुनौती देने के लिए उनकी समकक्ष हीरोइनें भी कमर कसे हुए हैं। करीना कपूर, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा! ये सब किसी भी हालत में बाजी दीपिका के हाथ में देना नहीं चाहेंगी।
पर शायद ही वह इससे बच सकें। बाजी तो `बाजीराव मस्तानी’ के हाथ में जानी ही है। दीपिका के लिए `बाजीराव मस्तानी’ के नाम का इस्तेमाल इसलिए क्योंकि इसी फिल्म को लेकर वह चर्चा में हैं। दीपिका की हालिया सक्सेज ने टॉप के लगभग सारे मेल अभिनेताओं को उनकी ओर आकर्षित किया है।
वह एक ऐसी हीरोइन बन गई हैं, जिनके साथ हर सुपरस्टार काम करने की इच्छा जता रहा है। दीपिका की को-स्टार वैल्यू में इजाफे का अंदाजा लगाना हो, तो इस बात से ही समझ में आ जाता है कि शाहरुख उन्हें अपनी खोज और अपनी हीरोइन बताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सुना है कि अब आमिर खान भी दीपिका के साथ एक फिल्म की योजना बना चुके हैं।
आमिर खान फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म में दीपिका के साथ आने की योजना में हैं। इस प्रोजेक्ट को बेहद गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में इसकी चर्चा जोर शोर से है। वहीं सुनने में आया था कि फिल्म `बड़े भैय्या' में दीपिका को सलमान खान के साथ कास्ट करने को सूरज बड़जात्या और सलमान दोनों ही लालायित थे, लेकिन दीपिका के पास डेट्स की प्रॉब्लम्स के कारण बात नहीं बनी।
इतना तो पक्का है कि जल्द ही इस जोड़ी को हम स्क्रीन पर देखेंगे जरूर। अजय देवगन दीपिका के साथ संजय लीला भंसाली की `बाजीराव मस्तानी' नामक फिल्म में आ रहे हैं। दीपिका यंग सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ इम्तियाज अली की `विंडो सीट' नामक फिल्म में भी बिजी हैं। वहीं शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म `हैप्पी न्यू ईयर' आने को है।
खुद दीपिका भी अपने को-स्टार्स की विश लिस्ट बता चुकी हैं। उनका कहना है कि वह जल्द से जल्द टॉप खान्स के अलावा अक्षय और अजय देवगन सरीखे सुपरस्टार्स के साथ फिल्में करना चाहती हैं। फिल्ममेकर करन जौहर का कहना है कि दीपिका जिस समझदारी से फिल्में चुन रही हैं, वह अभी बहुत आगे जाएंगी।