फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे बदन दिखाने में परहेज नहीं: आलिया

Sat, 22 Feb 2014 03:10 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने कहा है कि वह अंग प्रदर्शन को बहुत बड़ा मुद्दा नहीं मानतीं। इस शुक्रवार आलिया की फिल्म हाइवे रिलीज हुई।
विज्ञापन


आलिया भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर प्रयोगात्मक नजर आ रही हैं। अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में फैशनपरस्त और घमंडी लड़की का किरदार निभाने के बाद आलिया अपनी दूसरी फिल्म 'हाईवे' में सादी वेशभूषा में नजर आएंगी। आलिया कहती हैं कि उन्हें बोल्ड दृश्यों से ऐतराज नहीं है।

आलिया के पिता निर्माता महेश भट्ट 'मर्डर', 'जिस्म', 'राज' और 'कलियुग ' जैसी बोल्ड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आलिया को बोल्ड किरदार करना मुश्किल नहीं लगता। आलिया कहती हैं, "मैं 'मर्डर' जैसी फिल्म करना पसंद करूंगी।"
विज्ञापन


20 वर्षीया आलिया ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा "जहां तक मेरी सीमाओं का सवाल है, मैं किसी भी किरदार के लिए अपना सिर नहीं मुंडवाऊंगी, लेकिन जहां तक बोल्ड दृश्यों का सवाल है, मुझे कोई ऐतराज नहीं है।"

आलिया अपने व्यक्तिगत जीवन को निजी रखती हैं, लेकिन पेशेवर फैसलों में वह अपने पिता से राय लेती हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने व्यक्तिगत जीवन की चर्चा अपने पिता से नहीं करती, लेकिन मैं अपने काम को लेकर उनसे बहुत चर्चा करती हूं।"

आलिया को लगता है कि वह अपने पिता के जैसी हैं। वह कहती हैं, "मेरे पास उनकी संकल्पशक्ति है। मैं उनकी जैसी हूं और अपने दर्शकों को महत्व देती हूं।"

उनके परिवार के लिए लोग क्या कहते हैं, इसे लेकर आलिया बहुत संवेदनशील और सुरक्षात्मक हैं। आलिया कहती हैं, "लोग मेरे कारण मेरे परिवार तक पहुंचें, यह मुझे पसंद नहीं। मैं अपने परिवार को लेकर सुरक्षात्मक हूं। यह मुझे बहुत प्रभावित करता है।"

इस समय आलिया का ध्यान शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही इम्तियाज अली निर्देशित उनकी फिल्म 'हाईवे' पर है। 'हाईवे' में उन्होंने अनुभवी कलाकार रणदीप हूडा के साथ काम किया है।
विज्ञापन


आलिया कहती हैं, "शुरुआत में मैं इसको लेकर आशंकित थी। लेकिन शूटिंग शुरू होने के बाद आप यह भूल जाते हैं और अपने किरदार से घुलमिल जाते हैं।"

आलिया को यकीन है फिल्म की शुरुआत अच्छी होगी और इसका श्रेय वह इम्तियाज को देती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआत मेरी वजह से नहीं, बल्कि इम्तियाज की वजह से अच्छी होगी। वह ब्रांड नाम हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें