फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा और दीपिका का सिनेमा को बदलाव का जरिया बनाने का संकल्प, मामी फिल्म फेस्टिवल में साथ दिखे

Mon, 21 Oct 2019 03:26 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
Deepika and Isha - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

फिल्म छपाक के निर्माण के साथ ही फिल्म निर्माता बन चुकीं हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मुंबई में चल रहे मामी फेस्टिवल में एक नया रूप देखने को मिला। दीपिका इस फिल्म फेस्टिवल की अध्यक्ष चुनी गई हैं और बतौर अध्यक्ष अपने पहले संबोधन में दीपिका ने सिनेमा को लेकर अपने दिल की बात खूब दिलचस्प तरीके से बयां की।

विज्ञापन


मामी फेस्टिवल के अध्यक्ष के तौर पर पहली बार मंच पर पहुंची दीपिका ने कहा, “आप में से बहुत लोगों को लग रहा होगा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तो किसी बुजुर्ग और ज्यादा बुद्धिमान इंसान के पास होनी चाहिए और मैं यहां क्या कर रही हूं। और, दूसरे बाकी लोगों को ये लग रहा होगा कि मैं तो बहुत छोटी हूं, मुख्यधारा के सिनेमा में काम करती हूं, ज्यादा लंबी भी हूं और देखिए क्या पहनकर यहां आ  गई हूं। लेकिन मैं यहां दो वजहों से हूं, सीखने के लिए और उस सिनेमा समुदाय को बदले में कुछ अच्छा देने के लिए जिसने मुझे अपने जीवन में ये सब दिया है। मैं पूरी तरह इस बात के लिए प्रयासरत रहूंगी कि मामी ने जो सपना देखा है, वो पूरा हो और इस दौरान अगर मुझसे कोई गलती होती है तो मैं उससे कुछ नया सीख सकूं।”

मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने यहां बाल गंधर्व रंगमंदिर में मामी के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की निदेशक इशा अंबानी के साथ शिरकत की। सितारों से सजे इस मेले में इशा ने भी अपने मन की बात। उन्होंने कहा कि जियो और मामी के गठबंधन के इस पांचवे साल तक आते आते यह फिल्म फेस्टिवल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पा चुका है। हमारा इरादा इसे और विस्तार देना है। हम चाते हैं कि सिनेमा बदलाव, संवाद और कुछ नया कर पाने के भावों का माध्यम बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें