फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली के फरमान से दुखी हुईं दीपिका

Fri, 25 Oct 2013 02:32 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण इस बार की दीवाली बैंगलोर में अपने परिवार के साथ मनाना चाह रही थीं, लेकिन आगामी फिल्म राम-लीला की वजह से यह हो नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म के सारे कलाकारों को फरमान सुना दिया है कि वे दीवाली के मौके पर इस फिल्म के दुबई में प्रमोशन के लिए तैयार रहें। दीपिका भंसाली के इस फरमान से दुखी हो गई हैं। उनकी बड़ी इच्छा थी वे इस त्यौहार में अपने माता-पिता के पास रहें।

लेकिन कहावत है ना कि जहां चाह वहां राह। दीपिका ने माता-पिता के साथ रहने का रास्ता निकाल लिया है। उन्होंने भंसाली से कह दिया है कि अगर उन्हें दीवाली के मौके पर फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलाया जा रहा है, तो उनके साथ परिवार के लोग भी होंगे और परिवार के सारे सदस्यों का खर्चा उन्हें ही उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दीपिका का कहना है कि दीवाली उनका फेवरेट त्यौहार है। वे इसे किसी भी हालत में मिस नहीं कर सकतीं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि राम-लीला उनके लिए बहुत स्पेशल फिल्म है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वक्त निकालना उनकी जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन


वे इस जिम्मेदारी से कतई नहीं बचना चाहेंगी। बकौल दीपिका, अगर उनके घर के सदस्य दुबई में साथ होंगे, तो उन्हें बैंगलोर की याद नहीं सताएगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि संजय लीला भंसाली उनकी बात पर गौर करेंगे और परिवार के लोगों के साथ आने का समुचित प्रबंध करेंगे।

दीपिका का आग्रह है कि उनके घर का एक सदस्य तो कम से कम साथ रहना ही चाहिए। अब देखना होगा कि भंसाली डिप्पी की बात पर कितना गौर करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें