फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dasara OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार नानी की दशहरा, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

Mon, 17 Apr 2023 06:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी बेल्ट में तो इस फिल्म को कुछ खास प्यार नहीं मिला है, लेकिन दक्षिण की तरफ से फिल्म को लेकर अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिला है।  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
विज्ञापन
फिल्म- दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानी को तेलुगू फिल्मों का सुपरस्टार कहा जाता है। उनकी फिल्म दशहरा भोला के साथ रिलीज हुई थी। भोला तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन दशहरा को लोगों ने खूब पसंद किया है। 'मक्खी' फेम नानी की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है। 30 मार्च को राम नवमी के दिन यह फिल्म रिलीज हुई है, वहीं अब फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की भी खबरें आ रही हैं। साउथ जोन से आई यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। साथ ही इसमें लव ट्रायएंगल भी दिखाया गया है, जो फिल्म इसकी कहानी में नया ट्विस्ट देता है।
विज्ञापन


इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
हिंदी बेल्ट में तो इस फिल्म को कुछ खास प्यार नहीं मिला है, लेकिन दक्षिण की तरफ से फिल्म को लेकर अच्छा रेस्पॉन्स देखने को मिला है।  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ की कुल कमाई कर ली है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 113.2 करोड़ कमाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 30 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: फ्री की शराब पीकर बेहोश हो गए थे मनोज बाजपेयी, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो 'दशहरा' पूरी तरह से साउथ इंडियन फिल्म है। धरनी और सूरी दोनों पक्के दोस्त हैं। यह दोनों ही वेनेला से प्यार करते हैं और अपने दोस्त के लिए धरनी अपने प्यार को कुर्बान कर देता है। गांव में दो गुटों के बीच राजनीति होती है, और इस साजिश में इन तीनों की जिंदगी कैसे बदलती है और इन सबके बीच धरनी कैसे अपने प्यार को हासिल करता है, यही फिल्म की कहानी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें