लीड रोल में आएंगी नजर
हाल ही में रणबीर कपूर ने कहा कि उन्होंने आलिया की 'डार्लिंग्स' देखी है। उन्होंने कहा कि आलिया न सिर्फ इस फिल्म को बना रही हैं, बल्कि इसमें लीड रोल भी प्ले कर रही हैं। आलिया के अलावा इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी नजर आएंगे। रणबीर फैंस को यह यकीन दिला रहे हैं कि आलिया की यह फिल्म वाकई बेहद शानदार है। बता दें कि आलिाय भट्ट 'डार्लिंग्स' को शाहरुख खान और गौरी खान के रेड चिलीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं।
रणबीर ने देख ली 'डार्लिंग्स'
हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' के एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने आलिया की डार्लिंग्स का टीजर देखा है? इस पर वह बोले, 'मैंने सिर्फ टीजर ही नहीं देखा, बल्कि मैंने फिल्म भी देखी है। बहुत कमाल की फिल्म है, जैसे आप सब आप सभी की उम्मीदें होती हैं आलिया भट्ट की फिल्मों से, यह फिल्म भी उसी स्तर की है। उसी मुकाम पर है।' इतना ही नहीं, उन्होंने सभी से यह फिल्म देखने की गुजारिश भी की।
आलिया ने किया 'शमशेरा' का रिव्यू
इसी इवेंट में रणबीर ने यह भी बताया कि उनकी फिल्म शमशेरा आलिया को कैसी लगी है। उन्होंने कहा कि आलिया को फिल्म पसंद आई है। उन्होंने फिल्म और पूरी टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को यह फिल्म पसंद आई है, यह इस फिल्म के लिए एक बड़ा टिक मार्क है। बता दें कि 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का डबल रोल है। इसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम किरदार में नजर आए हैं। आलिया की 'डार्लिंग्स' की बात करें तो यह फिल्म 05 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।