फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himesh Reshammiya: सलमान खान को साइन कर चुके हिमेश रेशमिया, बताया कैसे मिली 'बैडएस रवि कुमार' बनाने की प्रेरणा

Mon, 24 Feb 2025 06:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिमेश रेशमिया ने फराह खान के व्लॉग में अपनी फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' को बनाने के पीछे की वजह के बारे में बात की है। साथ ही अपने पहले ब्रेक के बारे में भी अभिनेता ने बताया है।
विज्ञापन
हिमेश रेशमिया - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता-संगीतकार हिमेश रेशमिया हाल ही में फराह खान के ब्लॉग पर दिखाई दिए, उन्होंने इस दौरान 'बैडएस रवि कुमार' फिल्म को लेकर भी बात की है। साथ ही उन्होंने आमिर खान और सलमान खान के दिलचस्प किस्से साझा किया है।
विज्ञापन

 

'बैडएस रवि कुमार' को लेकर कही ये बात
हिमेश रेशमिया ने कहा, 'बैडएस रवि कुमार' का किरदार भारतीय सिनेमा की बचपन की यादों में उपजा है। मेरे बचपन की यादों में भी रहा है। हिमेश रेशमिया ने कहा, जब भी मैं 90 के दशक के गाने गाता हूं, तो वे काफी अच्छी तरह से जुड़ जाते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि लोग अभी भी सभी रेट्रो चीजों को पसंद करते हैं। फिल्म की सबसे अच्छी लाइन लॉजिक ऑप्शनल थी जिसे दर्शकों ने भी पसंद किया। मुझे ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो तनाव दूर करती हैं और आपको मौज-मस्ती करने में मदद करती हैं।
 

बैडएस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर की तारीफ में बोले हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया ने आमिर खान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे आमिर खान बहुत पसंद हैं। उनकी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' फिल्म बहुत अच्छी थी। साल 1988 में आई इस फिल्म को मैंने ट्रायल में देखा गया था। कई सारे लोगों को इसे लेकर काफी डाउट है कि फिल्म ने काम कैसे किया लेकिन मैंने मेरे पिता से कहा कि ये फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। हालांकि, बाद में फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। इसके साथ ही पिता ने मुझ पर विश्वास किया और तब उन्होंने मुझे सीरियल प्रोड्यूस करने के लिए पैसे भी दिए थे।
विज्ञापन

प्रोड्यूसर बने हिमेश रेशमिया
हिमेश ने कहा, एक प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने आमिर को साइन कर ही लिया था। उनकी मेरे पिता से बात होती थी, हालांकि चीजें बाद में चल नहीं पाईं। इसके बाद हमने सलमान को साइन किया, लेकिन वो फिल्म भी बाद में नहीं चली, लेकिन इससे मुझे ब्रेक मिला। इसके बाद सलमान खान और सोहेल खान ने 'प्यार किया तो डरना क्या' गाना दिया। ये गाना चला नहीं तो मैं तो सीरियल्स में ही रह जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें