फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalljiet Kaur: पति निखिल के साथ केन्या शिफ्ट हुईं दलजीत कौर, पोस्ट साझा कर लिखी यह बात

Sun, 26 Mar 2023 09:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दलजीत कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से निखिल के साथ फोटोज साझा किए हैं।
विज्ञापन
दलजीत कौर-निखिल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर हाल ही में विवाह बंधन में बंधी हैं। उन्होंने बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की है। यह एक्ट्रेस की दूसरी शादी है। शादी के कुछ दिन बाद दलजीत भारत छोड़ पति निखिल के साथ केन्या शिफ्ट हो गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद उन्होंने फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


साझा किया पोस्ट
दलजीत कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से निखिल के साथ फोटोज साझा किए हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'आज ऑफिशियली केन्या शिफ्ट हो गई। उम्मीद है कि यहां ज्यादा खुशियां होंगी, खूबसूरत यादें बनेंगी और जिंदगी अधिक मजेदार होगी। देखते हैं क्या जादू होता है।' दलजीत ने निखिल के साथ तीन सेल्फी शेयर की हैं, जिनमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।
Rakhi Sawant: बुर्का पहन इफ्तार पार्टी में पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- नौटंकीबाज
विज्ञापन


फैंस ने दी बधाई
दलजीत के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आंखों में बहुत दर्द दिखता है। पता नहीं क्यों? आप बहुत मजबूत हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके जरिए अब हमें भी केन्या देखने को मिलेगा।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे ही मुस्कराते हुए हमेशा साथ में खुश रहो।' वहीं दलजीत के कुछ फैंस उनके बेटे जेडन कौर का हालचाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन


Shweta Tripathi: भेदभाव को लेकर छलका श्वेता त्रिपाठी का दर्द, कहा- कई बार अभिनेताओं को...

शालीन से की थी पहली शादी
आपको बता दें कि दलजीत कौर ने वर्ष 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जेडन कौर है। हालांकि, दलजीत और शालीन की शादी चल नहीं पाई और वर्ष 2015 में दोनों का तलाक हो गया। दलजीत ने अकेले ही बेटे जेडन की परवरिश की है। 18 मार्च 2023 को दलजीत ने निखिल से शादी कर जिंदगी को दूसरा मौका दिया है।
Prakash Raj: 32 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं प्रकाश राज, लग्जरी कारों का रखते हैं शौक,ऐसे टूटी थी पहली शादी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें