फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tripathi: भेदभाव को लेकर छलका श्वेता त्रिपाठी का दर्द, कहा- कई बार अभिनेताओं को...

Sun, 26 Mar 2023 02:06 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्वेता जल्द ही मिर्जापुर 3 में भी नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ एक बार फिर अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रसिका दुग्गल भी दिखेंगी।
विज्ञापन
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्वेता त्रिपाठी मिर्जापुर वेब सीरीज से लाखों दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। हाल ही में वह कुणाल खेमू की फिल्म कंजूस मक्खीचूस में अभिनय करती दिखी हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस बीच अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में जेंडर को लेकर होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Samantha: अल्लू अर्जुन की बेटी के साथ 'शाकुंतलम' में काम करने पर खुश हैं सामंथा, अरहा को बताया 'सुपरस्टार'
भेदभाव पर की बात
ताजा इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कई बार इंडस्ट्री में प्रोफेशनली जेंडर के रूप में भेदभाव किया जाता है। उन्होंने बताया कि अक्सर सह-कलाकारों को अलग और अच्छे ढंग से ट्रीट किया जाता है। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने अब तक जितने भी प्रोजेक्ट में काम किया है, उसमें इस तरह के मामलों का प्रतिशत काफी कम है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक घटना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' यूनिवर्स लॉन्च करेंगे असित मोदी, शो पर फिल्म बनाने को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

सेट पर हुई घटना का किया जिक्र
उन्होंने कहा, ''एक सेट पर यह हुआ था कि मेरा खाना आ जाता था, लेकिन मेरी टीम का जो मेकअप आर्टिस्ट था, उनका खाना नहीं आता था। वो बेचारे भूखे रहते थे। यह मुझे बाद में पता चला। जो मेल एक्टर हैं उनकी टीम का हमेशा खाना आ जाता था। तो मैं यह समझ नहीं पाती हूं कि क्या बात है। जो मूलभूत चीजें हैं, आप वह कैसे नहीं दे सकते हैं। हालांकि, अब मुझे चीजें बेहतर तरीके से समझ में आती हैं।''
यह भी पढ़ें- Vivian Dsena: गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद, अब पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने से छुपा रखी थी यह बात
मिर्जापुर 3 में आएंगी नजर
इस बारे में उन्होंने आगे कहा कि हर चीज का हल निकालना बहुत आवश्यक होता है। यहां सभी काम करने आए हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं होता कि सॉल्यूशन ढूंढने के लिए आप उस इंसान या हालात के आगे झुक जाए। बता दें कि श्वेता जल्द ही मिर्जापुर 3 में भी नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ एक बार फिर अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रसिका दुग्गल भी दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें