फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JR NTR: जूनियर एनटीआर की इस फिल्म की ओपनिंग सेरेमनी टली, जानें क्या है वजह

Tue, 21 Feb 2023 08:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'एनटीआर 30' की ओपनिंग सेरेमनी टल गई है। उनकी फिल्म की ओपनिंग सेरेमनी 24 फरवरी यानी शुक्रवार को होने वाली थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर जानकारी सामने आई है कि मेकर्स ने इस कार्यक्रम को टाल दिया है। 
विज्ञापन
एनटीआर 30 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रिकॉर्ड बनाए हैं। अभी तक वह सफलता का जश्न मना रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म ने न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी जलवा बिखेरा। फिल्म 'आरआरआर' में कोमाराम भीम का किरदार अदा करके जूनियर एनटीआर ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। हालांकि, रविवार को जूनियर एनटीआर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, जूनियर एनटीआर के कजिन और साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर नंदमुरि तारक रत्न का निधन हो गया। 

विज्ञापन

24 फरवरी को सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की इस फिल्म की ओपनिंग सेरेमनी रखी जाने वाली थी। लेकिन 19 फरवरी को जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न के निधन के मद्देनजर जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'एनटीआर 30' की ओपनिंग सेरेमनी को टाल दिया गया है। इस बात की जानकारी तेलुगू पब्लिसिस्ट वासमी काका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी। काका ने बताया कि मेकर्स की ओर से फिल्म की ओपनिंग सेरेमनी की नई डेट का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर - फोटो : Instagram

मालूम हो कि नंदमुरी तारक रत्न ने पिछले महीने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक पदयात्रा में हिस्सा लिया था। यह पदयात्रा टीडीपी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने आयोजित की थी। उस दौरान तारक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे। उन्हें तत्काल स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें हार्ट अटैक आने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़ें: म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर हमला, ऐसी है सिंगर की हालत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें