फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पाकिस्तानी टेलीफिल्म की कॉपी है नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी'? सादिया खतीब ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 06 May 2026 05:31 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Is Daadi Ki Shaadi Copied: नीतू कपूर और कपिल शर्मा अभिनीत 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले 'दादी की शादी' को लेकर चल रही साहित्यिक चोरी की अफवाहों पर इस फिल्म की अभिनेत्री सादिया खतीब ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
'दादी की शादी'- सादिया खतीब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सादिया खतीब ने नीतू कपूर और कपिल शर्मा अभिनीत सीरियल 'दादी की शादी' को लेकर चल रही साहित्यिक चोरी की अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। उनका यह जवाब इसी नाम की एक पाकिस्तानी टेलीफिल्म से तुलना के बीच आया है। इस फिल्म में सादिया खतीब ने भी अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

'दादी की शादी' को लेकर सादिया का रिएक्शन
सादिया ने कहा कि फिल्म 'दादी की शादी' का नाम बहुत पहले ही घोषित कर दिया गया था। मीडिया से बात करते हुए सादिया ने कहा, 'हमने दिसंबर 2025 में शीर्षक की घोषणा कर दी थी, जब हमने शूटिंग शुरू की थी। पाकिस्तानी टेलीफिल्म तो इसके बाद आई थी।'

दोनों की कहानी है अलग
सादिया ने साफ कहा कि दोनों कहानियां एक जैसी नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हमने किसी से कुछ नहीं कॉपी किया है। यह पाकिस्तानी टेलिफिल्म से बिल्कुल अलग हैं। पूरी कहानी अलग है।'

'दादी' की कहानी
यह फिल्म एक परिवार की बुजुर्ग महिला (दादी) की कहानी है, जिन्हें अचानक प्यार हो जाता है और वह दोबारा शादी करना चाहती हैं। इससे पूरा परिवार हैरान रह जाता है। नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है।

नीतू कपूर के साथ काम का अनुभव
सादिया ने नीतू कपूर की तारीफ करते हुए कहा, 'उनके साथ काम करना बहुत अच्छा और मजेदार रहा। वह बहुत सहज और सच्ची हैं। उन्होंने मेरे लिए सब कुछ आसान बना दिया।' 'दादी की शादी' एक कॉमेडी-फैमिली ड्रामा फिल्म है।
 
विज्ञापन

स्क्रीनिंग और रिलीज
फिल्म की रिलीज से पहले 5 मई को एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कपूर परिवार के कई सदस्य और अभिनेत्री रेखा भी मौजूद थीं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें नीतू कपूर और कपिल शर्मा के अलावा सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आएंगी। फिल्म में आर. सरथकुमार, सतिंदर कसोआना और तेजू कोल्हापुरी भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: एकता कपूर ने प्रियदर्शन के लिए लिखी यह खास बात, अपने करियर की 'सबसे बड़ी हिट' देने के लिए किया धन्यवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें