फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष गोवारिकर ने की 'टेम्पल रेडर्स' की घोषणा, मूर्ति तस्करी पर आधारित होगी डॉक्यू-ड्रामा सीरीज

Wed, 06 May 2026 05:22 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Temple Raiders: आशुतोष गोवारिकर ने आज अपनी डॉक्यू-ड्रामा सीरीज 'टेम्पल रेडर्स' की घोषणा की है। यह डॉक्यू-ड्रामा सीरीज मूर्ति तस्करी पर आधारित होगी और इसे चार भागों में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अब एक डॉक्यू-ड्रामा सीरीज लेकर आ रहे हैं। इसका नाम 'टेम्पल रेडर्स' है। यह सीरीज भारत के मंदिरों से मूर्तियों की चोरी और उनकी अवैध तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर आधारित होगी।

विज्ञापन

किस पर आधारित होगी 'टेम्पल रेडर्स' 
'टेम्पल रेडर्स' एक डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा सीरीज है। इसमें असली घटनाओं को रोचक और सिनेमाई तरीके से दिखाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को बचाने और मंदिरों से मूर्तियों की चोरी की समस्या को लोगों के सामने लाना है।

'टेम्पल रेडर्स' के बारे में
यह सीरीज तुडिप एंटरटेनमेंट और रिवरलैंड एंटरटेनमेंट के सहयोग से आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही है। इसे राघव खन्ना ने बनाया और लिखा है। इसके निर्माण दीप्ति अग्रवाल, तुषार अपशंकर, जयश्री खन्ना और राघव खन्ना मिलकर कर रहे हैं। इसकी सह-निर्माता प्रियंका चौधरी गोवारिकर हैं।

कैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं आशुतोष गोवारिकर
आशुतोष गोवारिकर मुख्य रूप से ऐतिहासिक, सामाजिक ड्रामा और भव्य कैनवास वाली फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। वह अपनी फिल्मों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और देशभक्ति को विस्तार से दर्शाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में 'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

आशुतोष गोवारिकर का करियर
आशुतोष गोवारिकर का जन्म 15 फरवरी 1964 में हुआ। वह हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख निर्देशकों और लेखकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में एक अभिनेता के रूप में की थी और बाद में निर्देशन में हाथ आजमाया, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। अब वह एक डॉक्यू-ड्रामा सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'टेम्पल रेडर्स' है।

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तानी टेलीफिल्म की कॉपी है नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी'? सादिया खतीब ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें