फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: अमिताभ बच्चन के बंगले तक पहुंचा कोरोना, स्टाफ का एक मेंबर हुआ वायरस से संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 11:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जलसा-अमिताभ का घर - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के मामले पूरे देश में सबसे ज्यादा है। मंगलवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 10860 नए मरीज मिले हैं। अब तक 20 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी कोविड ने घुसपैठ कर दी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अमिताभ बच्चन को कोरोना नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है। 

विज्ञापन


ब्लॉग के जरिए दी जानकारी
बिग बी ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है। अमिताभ बच्चन ने  लिखा- घरेलू कोरोना के हालातों से डील कर रहा हूं। बाद में आपसे बातचीत करूंगा। अमिताभ बच्चन के घर जलसा और प्रतीक्षा में काम करने वाले 31 स्टॉफ का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें से एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

अमिताभ बच्चन भी पिछसे साल कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसकी वजह से वे अस्पताल में भी एडमिट हुए थे

विज्ञापन

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता,  सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 

महाराष्ट्र में देखते ही देखते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर केसों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र के 70 फीसदी से ज्यादा मामले मुंबई में ही मिल रहे हैं। राज्य में कड़ी पाबंदियों के बीच ये मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें