फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान दर्ज करने कंगना रनौत के घर पहुंची पुलिस

Wed, 01 Jun 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : ANI
विज्ञापन
रितिक रोशन के साथ चल रहे फर्जी आईडी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कंगना रनौत के घर पहुंची है। बताया जा रहा है कि पुलिस का साइबर सेल कंगना के बयान लेने के लिए उनके घर पहुंचा है। रितिक रोशन ने कंगना पर हजार से ज्यादा मेल करने का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में जब रितिक की ओर से भी कंगना को मेल मेल करने की बात कही गई तो रितिक ने अपनी ई-मेल के हैक होने की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


पुलिस की साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में अमेरिका में रितिक की मेल-आईडी हैक हेने की बात सामने आई है। कंगना से इस बाबत पूछताछ के लिए आज साइबर सेल उनके घर पहुंची। पिछले काफी समय से रितिक और कंगना के बीच चल रही तनातनी सुर्खियों में है। दोनों एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब मामला कोर्ट में जा चुका है और पुलिस जांच कर रही है। Mumbai cyber cell team arrive at Bollywood actress Kangana Ranaut's residence in Mumbai pic.twitter.com/6sqHOrjXPO — ANI (@ANI_news) April 30, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें