फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh: 'मेरी बेबी मेरी बोम्मा', ईस्टर पर जेल से महाठग सुकेश ने गर्लफ्रेंड जैकलीन को लिखा प्यार भरा खत

Sun, 09 Apr 2023 11:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के रिश्ते जगजाहिर हैं। दोनों के प्यार के किस्से दोनों के प्यार के किस्से अक्सर सुर्खियां बनते रहे हैं। 200 करोड़ की ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल में बंद है। इस केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी फंसी हुई हैं। जेल के अंदर से सुकेश जैकलीन से कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुका है, एक्ट्रेस के नाम वह कई बार पत्र लिख चुका है। एक बार फिर सुकेश ने जैकलीन के नाम लव लेटर लिखा है। सुकेश ने लिखा कि वह उन्हें काफी मिस करते हैं। 

विज्ञापन

जेल में बंद सुकेश ने जैकलीन को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'मेरी बेबी, मेरी बोम्मा, जैकलीन बेबी ईस्टर की बहुत बहुत बधाई। यह साल के आपके पसंदीदा त्योहारों में से एक है और आपको ईस्टर एग्स बहुत पसंद है। इस दुनिया में आपसे खूबसूरत कोई नहीं है।'

जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश ने आगे लिखा है, “क्या आपको पता है कि आप कितनी खूबसूरत हो मेरी बेबी। इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत कोई नहीं है, मेरी बनी रेबिट आई लव यू मेरी बेबी। तुम और मैं हमेशा के लिए एक साथ आने के लिए बने हैं, मेरी फॉरएवर.” सुकेश ने लेटर में ये भी लिखा कि ये वक्त जल्द ही बीत जाएगा। सुकेश ने अपने लेटर मे कहा, 'जब मैंने ‘तू मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए’ के नए वर्जन को सुना तो मुझे तुम्हारी याद आ रही थी'।
विज्ञापन

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी हैं। इसके चलते वह जेल में बंद हैं। इस केस में जैकलीन का भी नाम सामने आया था, क्योंकि सुकेश ने उन्हें काफी महंगे तोहफे दिए थे उन्हें कई बार पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें: 'एक गोंद जो हमें बांधे रखती हैं...', नानी जया के जन्मदिन पर नव्या का दिल छू लेने वाला पोस्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें