फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर मुंडाने से पहले ही पड़े ओले, पुलिस ने भेजा आयुष्मान खुराना को समन

Tue, 04 Jun 2019 11:05 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
ayushman khurana
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'बाला' की स्क्रिप्ट चोरी का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने आयुष्मान सहित फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक अमर कौशिक को समन जारी किया है। दरअसल, युवावस्था में गंजेपन की समस्या पर आधारित इस फिल्म की कहानी पर निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिस्टेंट रहे कमल कांत चंद्रा ने चोरी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि यह फिल्म उनकी कहानी विग से चोरी की गई है। 
विज्ञापन


कमल कांत का कहना है कि उन्होंने अपनी यह कहानी कुछ साल पहले आयुष्मान खुराना से शेयर की थी। इसी मामले में कमल कांत ने बीते बुधवार को काशीमीरा पुलिस थाने में तीनों के खिलाफ चीटिंग और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस समन में लिखा है- 'कमल कांत की शिकायत है कि आपने उनकी कहानी चोरी करके उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक आघात पहुंचाया है। ऐसे में, समन मिलते ही तुरंत पुलिस थाने पहुंचे, वरना आप पर कानूनी कारवाई की जाएगी।' इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में केस भी चल रहा है, जिसकी अगली सुनवाई 10 जून को है। 

इस फिल्म की शूटिंग इस महीने ही शुरू हो चुकी है। इसी के लिए आयुष्मान खुराना फिल्म आर्टिकल 15 के प्रमोशंस के बाद कानपुर रवाना हुए थे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नज़र आने वाली हैं, वहीं यामी गौतम भी इस फिल्म में एक अहम किरदार में नज़र आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें