फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद से पहले सलमान की फिल्म 'भारत' से छंटे संकट के बादल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत

Mon, 03 Jun 2019 07:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि देश के नाम वाली यह फिल्म ‘भारत' की सांस्कृतिक और राजनीतिक छवि को खराब करती है। फिल्म का टाइटल भारतीय संविधान के प्रतीक और नाम अधिनियम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) की धारा 3 का उल्लंघन है। जिसके अनुसार, 'भारत' शब्द का इस्तेमाल कॉमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता।

अब दिल्ली हाई कोर्ट से इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म 'भारत' को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी पहले ही दे दी थी।

वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना से पहले 'भारत' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया गया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़े के बाद इस फिल्म में कटरीना कैफ की एंट्री हो गई। इन दिनों ये दोनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें