बीच रोड डांस करती दिखीं निया
इंस्टाग्राम पर पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें निया रेड कलर की शिमरी ड्रेस शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस को बीच रोड पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। वहीं दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में पीछे दिख रहे लोगों का रिएक्शन भी देखने के लायक है। इसके अलावा यूजर्स भी इस वीडियो पर मजेदार तरीके से अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ ने तो उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी की।
यहां देखें वीडियो
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
निया शर्मा का ये वायरल हो रहा वीडियो देखकर एक यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'इस खेल में वित्तीय जोखिम शामिल है और इसकी आदत लग सकती है। कृपया जिम्मेदारी और अपने जोखिम पर खेलें..'। वहीं दूसरे ने लिखा- विक्रम का दोस्त बेताल। एक अन्य ने लिखा- दूसरी उर्फी। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी एक से बढ़कर एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
