दरअसल, आज रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सर्कस' के गाने 'करंट लगा रे' के लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ पहुंचे थे। इस गाने में दोनों ठुमके लगाते नजर आएंगे। लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मीडिया कर्मियों से बहुत सी बातें की लेकिन जब उनसे पूछा गया कि घर जाने के बाद कौन किसको उंगलियों पर नचाता है? दोनों फंस गए और एक-दूसरे की तरफ देखते नजर आए। यह सवाल पूछे जाने पर जहां रणवीर सिंह बिल्कुल चुप हो गए, वहीं दीपिका अपने पति से पूछती नजर आईं कि तुम इस सवाल का जवाब नहीं दोगे?
Ikkis: धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे बिग बी के नाती अगस्त्य, इस फिल्म में जमेगी जोड़ी
दीपिका के ऐसे रिएक्शन पर रणवीर उनकी तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद दीपिका ने कहा कि रणवीर ही नचाते हैं, वहीं पत्नी की ऐसी प्रतिक्रिया सुन अभिनेता चुप नहीं रह पाए। वह बोले- मेरी न तो ऑफिस में चलती है और न ही घर पर। रणवीर का ऐसा जवाब सुन वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे। जब इतने से भी बात नहीं बनी तब रणवीर मीडिया रिपोर्टर से ही पूछ बैठे आपको क्या लगता है मैडम? उस लड़की ने दीपिका का नाम लिया, जिस पर रणवीर ने कहा जाहिर तौर पर यही। दोनों का यह वीडियो लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है।