फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3 Row: CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने की रणवीर की तारीफ, समर्थन करते हुए कहा- ‘वह एक निष्पक्ष इंसान हैं’

Sun, 07 Jun 2026 05:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Poonam Dhillon On Don 3 Row: अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह की तारीफ की है और उनका समर्थन किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
रणवीर सिंह और पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘डॉन 3’ विवाद में FWICE ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ दिए गए असहयोग निर्देश के फैसले को वापस ले लिया है। हालांकि, रणवीर और FWICE के बीच कानूनी विवाद अभी भी जारी है। लेकिन इस बीच सिनेमा और टीवी कलाकार संघ (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर का समर्थन किया है और तारीफ की है। 

रणवीर को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

विज्ञापन

फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में, जब पूनम ढिल्लों से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि इस मामले में रणवीर सिंह सही थे, तो पूनम ढिल्लों ने कहा, ‘देखिए, इसके पूरे डिटेल्स हमें नहीं पता, लेकिन हमें इतना पता है कि वह एक निष्पक्ष इंसान हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह सही हैं, तो वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो जानबूझकर किसी को नुकसान या ठेस पहुंचाएं। उनका एक्सेल के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। उन्होंने उनके साथ दो बड़ी हिट फिल्में दी हैं। अगर किसी वजह से वह यह फिल्म करने में कंफर्टेबल नहीं थे, तो उसके कई कारण हो सकते हैं। और यह उनकी सराहना की बात है कि उन्होंने हुए नुकसान की भरपाई की और साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया। कई लोग ऐसा भी नहीं करते।’

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे मामले पर पूनम ढिल्लों का बयान 
उन्होंने आगे कहा, ‘हां, हम हमेशा अपने मेंबर्स के साथ खड़े रहेंगे। अगर कोई आर्टिस्ट गलत होता है, तो हम उनसे बात करेंगे और सही तरीके से मामला सुलझाने के लिए कहेंगे। लेकिन अगर हमारे एक्टर्स के साथ गलत होता है, तो हम उनके लिए लड़ेंगे। हमारे लिए यह मामला अचानक से आया, जैसे किसी तीसरे पक्ष ने आकर युद्ध छेड़ दिया हो। हम हैरान रह गए थे और मुझे लगता है कि इससे मामला थोड़ा और बिगड़ गया। लेकिन मुझे यकीन है कि प्रोड्यूसर और एक्टर, जो कि दोस्त भी हैं, उन्होंने आपस में बात की है और मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है। और मैं कहूंगी कि हमें खुशी है कि यह मामला अब सुलझ गया है।’

विज्ञापन

रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा विवाद? 
साल 2023 में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, जिसमें शाहरुख खान की जगह इस बार रणवीर सिंह के प्रमुख भूमिका में होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, घोषणा के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी काफी बदलाव हुआ और फिल्म में आगे कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ। 

इस बीच बीते दिनों अचानक रणवीर के फिल्म छोड़ने की बात सामने आई। इसके बाद धीरे-धीरे मामला फरहान की एक्सल एंटरटेनमेंट और रणवीर के बीच बढ़ता चला गया। मामला इतना बढ़ गया कि फरहान के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘डॉन 3’ छोड़ने पर रणवीर सिंह पर 45 करोड़ रुपए का हर्जाना ठोंक दिया। 

ये भी पढ़ें- ‘बार-बार करता रहा किस’, प्रिया बापट ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव; को-एक्टर के गलत व्यवहार का किया खुलासा

साथ ही FWICE में भी शिकायत कर दी। फिलहाल FWICE ने रणवीर के खिलाफ असहयोग निर्देश को वापस ले लिया है। जबकि अब रणवीर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें