फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chup Teaser: थ्रिलर फिल्म ‘चुप’ का टीजर हुआ रिलीज, सनी की वापसी और सलमान का बदला देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sat, 09 Jul 2022 03:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चुप का टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक गुरु दत्त का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच फिल्ममेकर आर बाल्की ने इसी खास दिन पर अपनी फिल्म 'चुप' का टीजर रिलीज कर दिया है। उन्होंने इस टीजर के जरिए गुरु दत्त को श्रद्धांजलि दी है, जिसमें सनी देओल और साउथ सुपरस्टार सलमान दुलकर की शानदार एक्टिंग दिखाई दे रही है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सनी देओल, सलमान दुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
37 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सलमान दुलकर से होती है, जो देखने में बेशक एक बच्चे की तरह लग रहे है लेकिन उनका स्टाइल एक साइको किलर की तरह है। टीजर में वह कागज के फूल बनाते हुए नजर आ रहे हैं और बार-बार हैप्पी बर्थडे बोल रहे हैं। इसके बाद ही टीजर में सनी देओल की झलक दिखाई गई है। वहीं, इस टीजर के आखिर में गुरु दत्त की फिल्म 'कागज के फूल' की आलोचना होने पर निशाना साधा गया है।   

विज्ञापन

3 of 4
R. Balki - फोटो : Social Media
फिल्म के टीजर के बारे में आर बाल्कि ने कहा कि गुरु दत्त की 'कागज के फूल' को आज के समय में एक शानदार फिल्म के रूप में देखा जाता है लेकिन ये भी सच है कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इसे कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हमें किसी कलाकार के काम के प्रति अधिक संवेदनशील होना चाहिए। यह भी सच है कि उनके काम के बारे में जो भी लिखा जा रहा है, वह उनके काम के सामने बहुत कम संवेदनशील है।

 
विज्ञापन

4 of 4
चुप फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
आर बाल्कि के निर्देशन में बनने वाली 'चुप' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल और सलमान दुलकिर के अलावा, श्रेया नजर आएंगी। टीजर में अभिनेत्री की झलक भी देखने को मिली है। श्रेया को 'स्कैम 1992' से मिली है। हालांकि, अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में फैंस को इस फिल्म के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें