लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स थिएटर रिलीज के दो महीने बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे यानी कि अगस्त में रिलीज होने वाली इस फिल्म को आप अक्टूबर में आराम से घर में ही ओटीटी पर देख सकेंगे। लेकिन आमिर की यह फिल्म प्लेटफार्म की जाएगी, इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर इसके मेकर्स या फिल्म के कलाकारों की तरफ से अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।