चंकी और पैपराजी की मस्ती
इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो में चंकी पैपराजी से पूछते हैं- "सैय्यारा देखी? कितनी बार देखी?" पैपराजी ने जवाब दिया, "दो बार देखी।" इस पर चंकी ने हंसते हुए कहा, "गर्लफ्रेंड के साथ नहीं देखी? देखने जाओ!" इस मजेदार बातचीत ने सभी का ध्यान खींचा।
चंकी का वर्कफ्रंट
हाल ही में चंकी पांडे, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए। यह एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में चंकी के अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपदे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों नजर आए। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चंकी जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे, जो 1 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें अजय देवगन, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, विंदू दारा सिंह और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे भी हैं।
यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt: शिल्पा शेट्टी ने संजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर कीं तस्वीरें, एक्टर को बताया रॉकस्टार