शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने आज इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में एक्टर को बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! आपकी प्रतिभा और जोश हर किरदार में चमकता है और आपका दयालु स्वभाव आपको और खास बनाता है। आपको प्यार, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य मिले, रॉकस्टार।'
संजय का वर्कफ्रंट
संजय दत्त 'केडी: द डेविल' के अलावा 'बागी 4', 'धुरंधर', 'वेलकम टू द जंगल' और 'द राजा साब' में नजर आएंगे। 'बागी 4' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें संजय दत्ता के अलावा टाइगर श्रॉफ और सोनम बाजवा नजर आएंगी। इसके अलावा मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी संजय नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' से संजय दत्त के अलावा बाकी स्टार्स का लुक भी सामने आया, जो फैंस को बेहद पसंद आया। इस फिल्म में संजय के अलावा अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। वहीं फिल्म 'द राजा साब' में संजय एक्टर प्रभास के साथ नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: किस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं पवन कल्याण, एक्ट्रेस को प्रियंका से बताया बेहतर