मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता चंकी पांडे (Chunky Pandey) की मां स्नेहलता पांडे का निधन हो गया है। हालांकि, निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इस बीच तमाम फिल्मी सितारे स्नेहलता के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर पहुंचने लगे हैं। हाल ही में ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने भी 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
चंकी पांडे और भावना पांडे के करीबियों में शामिल एक्टर समीर सोनी और एक्ट्रेस नीलम उनके घर पहुंचे हैं। इसके अलावा Deanne Panday भी मौके पर पहुंची हैं। अनन्या पांडे अपनी दादी स्नेहलता पांडे के निधन से काफी दुखी हैं और जब वह उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची तो अपने आंसू रोक नहीं पाईं। अनन्या पांडे दादी के जाने से काफी टूट गई हैं। वहीं, उनके पिता चंकी पांडे अपनी मां के काफी करीब थे और उन्हें गहरा सदमा लगा है।