फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रांगदा सिंह क्यों पहुंची रणवीर सिंह के पास...?

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह करियर को पटरी पर लाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने इन दिनों स्टारडम का आनंद उठा रहे रणवीर सिंह से मदद मांगी है।
विज्ञापन


जी नहीं, वह रणवीर की हीरोइन नहीं बनना चाहतीं बल्कि उन्हें अपनी फिल्म का हीरो बनाना चाहती हैं। चित्रांगदा अब बॉलीवुड में फिल्में बनाने की तैयारी कर रही हैं। उनके बैनर की पहली फिल्म भारतीय हॉकी टीम के सितारे संदीप सिंह की बायोपिक होगी।

हरियाणा पुलिस में डीएसपी संदीप की जिंदगी ऐसे युवा की कहानी है जो एक दुर्घटना में लगभग अपाहिज हो चुका था, मगर उसने हार नहीं मानी और स्वस्थ होकर फिर हॉकी के मैदान में लौटा। संदीप पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यानचंद की बायोपिक में काम करने से कर चुके हैं इंकार

सूत्रों के अनुसार चित्रांगदा को संदीप के रोल के लिए कोई जोशीला ऐक्टर चाहिए और बाजीराव मस्तानी देखने के बाद उन्होंने पिछले दिनों रणवीर से बात की थी। रणवीर को बायोपिक का आइडिया अच्छा लगा और उन्होंने इस पर विचार करने की बात कही थी।

रोचक तथ्य यह है कि खुद संदीप सिंह ने रणबीर कपूर को अपने रोल के लिए फेवरेट बताया था। मगर रणबीर साफ कर चुके हैं कि वह संजय दत्त की बायोपिक के अलावा हाल-फिलहाल किसी और की जिंदगी पर फिल्म नहीं करेंगे।

कुछ दिनों पहले उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की बायोपिक में काम करने से भी इंकार कर दिया था। देखना यह होगा कि क्या संदीप के रोल में रणवीर हॉकी का मैदान संभालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें