फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप होती फिल्मों पर बोली ये एक्ट्रेस, 'अब हिट नहीं होंगी ऐसी फिल्में'

Tue, 11 Dec 2018 09:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
chitrangada singh
विज्ञापन

इस साल सराही गई फिल्म सूरमा के निर्माण के बाद चित्रांग्दा सिंह आत्मविश्वास से भरपूर हैं। इसके बाद वह बच्चों के लिए एक फिल्म पर काम कर रही हैं और एक महिला दिव्यांग तैराक की बायोपिक बना रही हैं। दोनों फिल्में वह खुद लिख भी रही हैं। चित्रांगदा इन फिल्मों को अगले साल रिलीज करना चाहती हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि हिंदी सिनेमा एक बेहतरीन दौर से गुजर रहा है और तेजी से बदलाव हो रहे हैं। हाल में कुछ बड़े सितारों की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर न चल पाने के सवाल पर चित्रांग्दा का कहना है कि अब फार्मूला फिल्में टिकट खिड़की पर नहीं देखी जा रहीं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों चित्रांग्दा की बतौर अभिनेत्री बाजार रिलीज हुई थी। जिसमें वह सैफ अली खान की पत्नी के रोल आईं। यह फिल्म भी बॉलीवुड फार्मूलों से अलग थी और महानगरों में इसे सराहा गया।
विज्ञापन


चित्रांगदा के अनुसार सिनेमा में तेजी से आए बदलाव का पूरा श्रेय दर्शकों को जाता है। वही तय करते हैं कि अंतत: क्या देखना है और क्या नहीं। ऐसे में यह उन एक्टर्स के लिए भी यह बेहतरीन समय है जो कंटेंट सिनेमा में बेहतरीन किरदारों को परदे पर जिंदा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें