निजी जिंदगी में उठे तूफान के गुजर जाने के बाद अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अब पूरी तरह से बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लेना चाहती हैं। यही कारण है कि वह अब ऐक्टिंग के साथ फिल्म निर्माण में भी कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।
हाल के दिनों में कुछ हीरोइनों ने फिल्म मेकिंग मामले में दिलचस्पी दिखाई है और चित्रांदगा भी उसी दिशा में बढ़ रही हैं। खबर है कि इस खूबसूरत हीरोइन को कुछ अच्छी स्क्रिप्ट्स की तलाश है जो उनके मन को छू सके।
क्या इन स्क्रिप्ट्स में चित्रांगदा अपने लिए भी रोल तलाश रही हैं? उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्क्रिप्ट मिल जाए तो सोने पर सुहागा होगा।