चिरंजीवी ने ट्वीट किया, 'राम चरण के जन्मदिन पर परिजनों की उपस्थिति में हमारे ऑस्कर विजेताओं को सम्मानित करना एक सच्चा उत्सव था। भारतीय सिनेमा के लिए तेलुगु लोगों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह इतिहास में दर्ज रहेगी।'
जहां एक तरफ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एसएस राजामौली और उनकी पत्नी को शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तस्वीर एमएम कीरावनी और उनकी पत्नी को सम्मानित किए जाने की है। इस मौके पर चिरंजीवी, उनकी पत्नी और राम चरण भी मौजूद थे।
बता दें कि 12 मार्च को 95 वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता था, जिसके बाद से देश का सीन गर्व से चौड़ा हो गया। सएस राजामौली की फिल्म आरआरआर चार मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म आरआरआर 1920 के दशक में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। वहीं, अजय देवगन ने कैमियो रोल निभाया था।
यह भी पढ़ें: अमेजन पर देख सकते हैं जेम्स कैमरून की फिल्म, मगर करनी पड़ेगी जेब ढीली