बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह पार्टी और इवेंट्स में स्पॉट की जाती हैं और ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, अजय और काजोल नीसा को हमेशा यही सलाह देते हैं कि वह ट्रोलिंग पर खास ध्यान न दें। यह जिंदगी का एक हिस्सा है। वहीं, अब एक इवेंट में काजोल ने अपनी बेटी नीसा की लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया दी है।