ऑस्कर जीत दुनियाभर में देश का मान बढ़ाने वाली फिल्म आरआरआर की सफलता के जश्न में पूरी साउथ इंडस्ट्री डूबी है। लगातार सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच बीते 27 मार्च से आरआरआर के अभिनेता राम चरन के जन्मदिन को भी सेलिब्रेट किया जा रहा है। राम चरण के जन्मदिन के मौके पर फिल्म आरआरआर की जीत का भी जश्न मनाया गया। यहां मेगास्टार चिरंजीवी ने बेटे के बर्थडे के अवसर पर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावनी को आरआरआर के लिए ऑस्कर जीतने के लिए सम्मानित किया। चिरंजीवी ने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उनकी उपलब्धि इतिहास में बनी रहेगी।