गारी टोकन आधारित शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप चिंगारी की तरफ से ‘चिंगारी सुपरस्टार्स’ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। सारण, बिहार के रंजन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया जिन्हें एक करोड़ रुपये मूल्य के गारी टोकन दिए जाएंगे। गाजियाबाद, यूपी से जागृति श्रीवास्तव ने 25 लाख रुपये के गारी टोकन जीते। कर्नाटक की अश्विनी ने 10 लाख रुपये के गारी टोकन जीते हैं जबकि बेंगलुरु, कर्नाटक से नागश्री और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से काजल पॉल ने एक एक लाख मूल्य के गारी टोकन जीते। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के एक लाख से अधिक चिंगारी यूजर्स ने हिस्सा लिया।
चिंगारी ऐप क्या है?
गारी टोकन आधारित चिंगारी ऐप भारत का सबसे तेजी से बढ़ने करने वाला शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप है। इस मोबाइल ऐप को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। यह स्वदेशी ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां यूजर्स को इंटरटेनिंग और इंगेजिंग वीडियो का कंटेट मिलता है। यहां पर यूजर्स को डांसिंग, सिंगिंग, ट्रांसफॉर्मेशन, इनोवेटिव स्किल संबंधित अलग-अलग तरह के वीडियो कंटेट मिलते हैं। वैश्विक स्तर पर भी चिंगारी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है. यह सबसे ज्यादा डाउनलोड के मामले में दुनिया के टॉप 20 मोबाइल ऐप में शामिल है। इस प्लेटफॉर्म के 13 करोड़ से ज्यादा यूजर्स भारत में ही जुड़े हैं और 15 अलग-अलग भाषाओं में अपना पसंदीदा वीडियो देखते हैं।
गारी सोशल टोकन क्या है?
गारी टोकन स्वदेशी डिजिटल टोकन है जिसे चिंगारी ऐप ने तैयार किया है। गारी टोकन की मदद से शॉर्ट वीडियो बनाने वाले कंटेट क्रिएटर्स अपने वीडियोज को मोनेटाइज कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। गारी टोकन की मदद से वे अपने वीडियोज को ब्लॉकचेन पर यूनिक पहचान देते हैं जिसके बाद इसका मोनेटाइजेशन होता है। 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने अब तक गारी टोकन का इस्तेमाल किया है और उनकी होल्डिंग में यह डिजिटल टोकन शामिल है।