सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ समय सामंथा के लिए मुश्किलों से भरे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद उन्हें लगा था कि वे मर जाएंगी। सामंथा ने कहा था, ‘मुझे हैरानी है कि मैं कितनी मजबूत थी। मुझे लगा था मैं बहुत कमजोर व्यक्ति हूं। मैंने सोचा था कि अलग होने से मैं टूट जाऊंगी और मर जाऊंगी। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतना मजबूत होने में सक्षम थी। आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानती कि ये मैं ही हूं।’
2017 में रचाई थी शादी
सामंथा और चैतन्य ने साल 2017 में धूमधाम से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट शेयर कर 4 साल पुराने रिश्ते को तोड़ने की खबर साझा की है। दोनों के इस फैसले से फैंस काफी हैरान हुए थे।