सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो दिल को छू जाते हैं तो वहीं कुछ को देखने के बाद हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया की वजह से कई लोग रातों-रात स्टार भी बने हैं। हाल ही में भुबन बादायकर का गाना 'काचा बादाम' का रिमिक्स वर्जन इतना वायरल हुआ था कि सोशल मीडिया यूजर्स के साथ सेलेब्स भी इस गाने पर थिरकते नजर आए थे। अब सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के डायलॉग 'छोरी पटाता है' में म्यूजिक टच देकर रिमिक्स वर्जन बनाया गया है, इसे देखने के बाद यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।