फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: पांच दिन में ही नौ करोड़ हुई 'झुंड' की कमाई, बजट निकालने के लिए 'गंगूबाई' को करनी पड़ेगी और मेहनत

Wed, 09 Mar 2022 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
झुंड, गंगूबाई - फोटो : Social media
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 4 मार्च को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड के कलेक्शन में भी बढ़त देखने को मिली है। झुंड को बॉक्स ऑफिस पर गंगूबाई और बैटमैन से कड़ी टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 4
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कितनी हुई कमाई
अमिताभ बच्चन की फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में अच्छी उछाल देखने को मिली और दूसरे दिन झुंड ने 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 2.90 करोड़ चौथे दिन 1.20 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक कुल 9 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 4
झुंड - फोटो : Instagram
क्या है झुंड की कहानी
यह स्पोर्ट्स ड्रामा सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में  विजय बरसे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में भी अमिताभ की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। 'झुंड' का निर्देशन नागराज पोपटराव ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : insta
गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इसमें आलिया लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसे कभी 1000 रुपये में बेच दिया गया था और फिर वह सेक्स वर्कर बन गई। फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें