फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Collection Day 37: 'छावा' ने फिर पकड़ी रफ्तार, छठे शनिवार को बटोरे इतने करोड़

Sat, 22 Mar 2025 10:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhavaa Movie Box Office Collection Day 37: सप्ताहांत आते ही 'छावा' ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आइए जानते हैं कि छठे शनिवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
छावा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ मचाई है कि बड़े-बड़े दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड धूल चाटते नजर आ रहे हैं। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा को पर्दे पर जीवंत करने वाली एक पीरियड ड्रामा है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

Toxic: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, फैंस को लगेगा झटका

Trending Videos

छावा की अब तक की कुल कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है फिल्म
'छावा' मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म संभाजी की वीरता, उनके संघर्ष और मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ उनकी अडिग लड़ाई के बारे में है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Film Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का पहला सिंगल जल्द होगा रिलीज, मणिरत्नम-एआर रहमान संग नजर आए अभिनेता

ऐतिहासिक फिल्मों में छावा ने मारी बाजी - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
फिल्म में ये कलाकार भी हैं मौजूद
फिल्म की सफलता में इसके कलाकारों का अहम योगदान है। विक्की कौशल ने संभाजी महाराज की भूमिका में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। उनकी दमदार मौजूदगी फिल्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। रश्मिका मंदाना ने येसुबाई भोसले के किरदार में संवेदनशीलता और मजबूती का बेहतरीन संतुलन दिखाया है। वहीं, औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना ने अपने खलनायकी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह जैसे सहायक कलाकारों ने भी फिल्म को मजबूती दी है।
विज्ञापन



बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार रहा कलेक्शन
छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले दिन से ही तहलका मचा दिया था और यह सिलसिला 37 दिनों बाद भी जारी है। पांचवें हफ्ते में इस फिल्म ने 33.35 करोड़ रुपये की कमाई की। 36वें फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 37वें दिन दो करोड़ 48 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 577.43 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें