फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना-अनुष्का को बाइक ट्रेनिंग देने वाली चेतना पंडित ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा

Thu, 12 Jul 2018 01:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़े स्टार्स को बाइक ट्रेनिंग दे चुकीं कोच चेतना पंडित ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह गोरेगांव ईस्ट के पद्मावती नगर में किराए के फ्लैट में रहती थी। चेतना ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें चेतना ने लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि कुछ महीने पहले मेरा ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद से मैं अकेली पड़ गई थी और अपने लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सक्षम नहीं थी। चेतना ने फिल्म 'धूम' के लिए कटरीना कैफ, 'जब तक है जान' के लिए अनुष्का शर्मा, 'एक विलेन' के लिए श्रद्धा कपूर के साथ ही माधुरी दीक्षित को भी बाइक राइडिंग सिखाई थी।

जिस वक्त उन्होंने सुसाइड किया, कमरे में उनके रूममेट्स नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही के लिए इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें