फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा शर्मा के साथ रोमांटिक मूड में दिखे जॉन अब्राहम, 'सत्यमेव जयते' का नया गाना रिलीज

Thu, 12 Jul 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' आगामी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ एक्ट्रेस आएशा शर्मा नजर आएंगी। अब फिल्म का दूसरा गाना 'पानियों सा...' रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन

गाने में जॉन अब्राहम और आएशा शर्मा रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखें तो यह एक एक्शन फिल्म है। जिसके बीच यह रोमांटिक गाना ताजी हवा की तरह है। फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं जो देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।

इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'दिलबर' रिलीज किया गया था। यह गाना साल 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' का रीमेक है। यह गाना सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने के नए वर्जन में 'बाहुबली' में अपने डांस से अलग पहचान बनाने वालीं बैली डांसर नोरा फतेही दिख रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मिलाप जावेरी ने 'सत्यमेव जयते' का डायरेक्शन किया है और इस फिल्म को भूषण कुमार व निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मनोज वाजपेयी भी दिखाई देंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें