फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चेन्नई एक्सप्रेस' ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड

Mon, 26 Aug 2013 02:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'चेन्नई एक्सप्रेस' हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अब तक की सबसे सफल फिल्म रही 'थ्री इडियट्स' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने अब तक 206 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। इसके पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'थ्री इडियट्स' के नाम था। इस फिल्म ने 202 करोड़ की कमाई की थी।

शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म विदेशो में भी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन गई है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने विदेशों से करीब 100 करोड़ का कारोबार किया था।
विज्ञापन


कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्मों में अब तक शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान से पीछे थे। उनकी सबसे बड़ी फिल्म 'जब तक है जान' ने करीब 124 करोड़ रूपए कमाए थे।

आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले शाहरुख ने सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का रिकॉर्ड तोड़ा था। ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 199 करोड़ कमाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें