फिल्म ‘चरक’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ में अलग-अलग विषयों पर संवेदनशील कहानी को दिखाया गया है। क्या रहा रविवार के दिन इन फिल्मों का कलेक्शन? क्या टी20 वर्ल्ड के जोश के बीच यह अपना कलेक्शन बढ़ा सकी? जानिए, रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट?
फिल्म ‘चरक’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘चरक’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘चरक’ ने दूसरे दिन 15 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 25 लाख रुपये हो चुका है। दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त दिखी लेकिन इसका प्रदर्शन सिनेमाघरों में मेकर्स के लिए निराश करने वाला है।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ का रविवार को क्या रहा हाल?
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 10 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन 2.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि फिल्म ने शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 32.21 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को लेकर तमाम विवाद हुए लेकिन यह ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
फिल्म 'चरक' और 'द केरल स्टोरी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है ‘चरक’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी?
फिल्म ‘चरक’ की कहानी एक थ्रिलर ड्रामा है। इसमें तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की कहानी को दिखाया गया है। वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी धर्मांतरण और लव जिहाद पर आधारित है। जिसमें मुख्यत: तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार के चक्कर में लव जिहाद का शिकार हो जाती हैं।
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' और 'अस्सी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बाकी फिल्मों का क्या रहा कलेक्शन
इन दिनों थिएटर में ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ भी मौजूद है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के 17वें दिन 18 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने रिलीज के 24वें दिन 43 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह देखा जाए तो सिर्फ ‘द केरल स्टोरी 2’ ही रविवार के दिन बेहतर कलेक्शन कर सकी है, बाकी सब फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट गई है।