फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 वर्ल्डकप में गायक सुखबीर ने किया परफॉर्म, इंटरनेशनल सिंगर रिकी मार्टिन ने जमाया रंग; देखें वीडियो

Sun, 08 Mar 2026 06:35 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

T20 World Cup Final: आज क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कने बढ़ रही हैं। टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच जल्द ही शुरू होगा। इससे पहले समापन समारोह में सिंगर सुखबीर ने परफॉर्म किया है।
विज्ञापन
सिंगर सुखबीर और रिकी मार्टिन - फोटो : इंस्टाग्राम@icc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वकप का समापन समारोह शुरू हो चुका है। मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह और इंटरनेशनल सिंगर रिकी मार्टिन ने परफॉर्म किया। सोशल मीडिया पर सुखबीर और रिंकी मार्टिन के परफॉर्मेंस के वीडियो वायरल हैं। इस कार्यक्रम में सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी अपने गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।   

विज्ञापन


खचाखच भरे स्टेडियम में सुखबीर ने किया परफॉर्म 
सिंगर सुखबीर ने टी20 वर्ल्डकप के समापन समारोह में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। वह अपने हिट गाने ‘इश्क तेरा तड़पावे…’ पर परफाॅर्मेंस देते दिखे। स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस सुखबीर के गाने पर झूम उठे। 90 के दशक में सुखबीर का यह गाना खूब हिट हुआ। आज भी इस गाने का क्रेज फैंस के बीच बरकरार है। 


सिंगर रिकी मार्टिंन की जबरदस्त परफॉर्मेंस 
सुखबीर के बाद सिंगर रिकी मार्टिन ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। उनके गाने पर क्रिकेट प्रेमी झूमते हुए नजर आए। रिकी ने मैच शुरू होने से पहले दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 
विज्ञापन

रिकी मार्टिन का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर पर वायरल है। जिसमें वह लोगों के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। इसमें इंटरनेशनल सिंगर रिकी मार्टिन, पंजाबी सिंगर सुखबीर के गाने ‘इश्क तेरा तड़पावे…’ पर जमकर नाचे दिखे। यह वीडियो रिहर्सल के वक्त का है। सोशल मीडिया पर जब रिकी का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ तो सुखबीर ने भी रिएक्शन दिया। पंजाबी सिंगर ने रिकी मार्टिन को लेकर कहा, ‘आपका भारत में स्वागत है।’ 
 

 


सिंगर फाल्गुनी पाठक के गीतों ने जीता फैंस का दिल
सिंगर सुखबीर और रिकी मार्टिन के अलावा फाल्गुनी पाठक ने भी अपनी गायकी और गीतों से फैंस का दिल जीता। उन्होंने टी20 के समापन समारोह में समां ही बांध दिया। 

टी20 वर्ल्डकप के समापन समारोह में परफॉर्म करतीं फाल्गुनी पाठक (फोटाे क्रडिट-PTI) 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें