कंगना रणौत अक्सर खबरों में रहती हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह है उनकी आगामी फिल्म, जिसका नाम है 'चंद्रमुखी 2'। इस फिल्म से आज कंगना का फर्स्ट लुक सामने आया है। एक्ट्रेस काफी शानदार लग रही हैं। अब फैंस के लिए एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जल्द ही इस फिल्म का पहला सिंगल रिलीज होने जा रहा है।